Search

 
 
 

बोकारो जोन में मतगणना को लेकर सख्ती, आईजी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

आईजी सुनील भास्कर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धनबाद एसएसपी सहित बोकारो जोन के सभी एसपी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना को लेकर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की.
 

Bokaro : बोकारो जोन में नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है. पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धनबाद एसएसपी सहित बोकारो जोन के सभी एसपी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना को लेकर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की.
आईजी ने मतगणना केंद्रों व आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व महिला-पुरुष पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. संवेदनशील स्थलों पर क्यूआरटी टीम को दंगारोधी उपकरणों के साथ तैनात करने, सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी रखने और प्रवेश से पूर्व सख्त जांच करने के निर्देश दिए.


उन्होंने विजय जुलूस को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात करने, बिना अनुमति जुलूस नहीं निकालने व भड़काऊ गीतों पर रोक लगाने का निर्देश दिया. साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी, अवैध शराब व नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई व पूर्व आपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने के भी आदेश दिए.आईजी ने स्पष्ट किया कि किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य नियंत्रण कक्ष को तत्काल अवगत करायें. ताकि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही