Search

 
 
 

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, पांचवें दिन काम पर लौटे कर्मी

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अगस्त से अक्टूबर तक का बकाया वेतन भुगतान, मनमानी वेतन कटौती की जांच, नौकरी की सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ और ईएसआईसी का लाभ शामिल है. इसके अलावा एंबुलेंस की मरम्मत के नाम पर कर्मचारियों से निजी राशि खर्च कराने और वेतन भुगतान में अनियमितता का मुद्दा भी उठाया गया था.
 

Ranchi: झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की पांच दिनों से जारी हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद संघ ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया. इससे राज्य में प्रभावित हो रही आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के सामान्य होने की उम्मीद है.


कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अगस्त से अक्टूबर तक का बकाया वेतन भुगतान, मनमानी वेतन कटौती की जांच, नौकरी की सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ और ईएसआईसी का लाभ शामिल है. इसके अलावा एंबुलेंस की मरम्मत के नाम पर कर्मचारियों से निजी राशि खर्च कराने और वेतन भुगतान में अनियमितता का मुद्दा भी उठाया गया था.


108 एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं और मांगो पर त्रिपक्षीय बैठक हुई. बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी, झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ, झारखंड के प्रतिनिधि और सम्मान फाउंडेशन कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही