16 फरवरी को पूरे सीसीएल क्षेत्र में बंदी का किया आह्वान जेसीएमयू के क्षेत्रीय सम्मेलन में संगठन मजबूती पर चर्चा Ramgarh: रजरप्पा स्थित ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का क्षेत्रीय सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (जेसीएमयू) के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र महतो व विशिष्ठ अतिथि जोनल सचिव जय नारायण महतो, जोनल उपाध्यक्ष राजकुमार महतो मौजूद थे. इस क्रम में निर्णय लिया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को यूनियन की सदस्यता दिलाई जाएगी, ताकि जेसीएमयू को मजबूत किया जा सके. योगेंद्र महतो ने कहा कि निजीकरण सहित अन्य मुद्दों को लेकर आगामी 16 फरवरी को कोल इंडिया में होने वाली हड़ताल ऐतिहासिक होगी. मजदूरों के हक व अधिकार के लिए पूरे सीसीएल को बंद कराया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष शंकर चौरसिया व संचालन क्षेत्रीय सचिव महेंद्र मिस्त्री ने किया. मौके पर रजरप्पा, चरही, कुजू, मगध आम्रपाली, एनके एरिया, बरका सयाल, ढोरी, कथारा, बरकाकाना केंद्रीय कर्मशाला से आए कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/bjp-raised-questions-while-paying-tribute-to-the-soldiers-martyred-in-the-encounter-in-chatra/">चतरा
में हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए भाजपा ने उठाया प्रश्न
ने चतरा में दो जवानों के शहीद होने पर व्यक्त किया शोक [wpse_comments_template]
में हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए भाजपा ने उठाया प्रश्न
रजरप्पा क्षेत्रीय कमिटी का पुनर्गठन
बैठक में जेसीएमयू की क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष शंकर कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष रोगन मांझी, सचिव महेंद्र मिस्त्री, सहसचिव भारत कुमार, कोषाध्यक्ष जगन रविदास, सह कोषाध्यक्ष शिवराम जोशी और बबलू तिर्की को संगठन सचिव चुना गया. इसके अलावा अनिल पहान, जगदीश प्रसाद, चंदर कुमार, सोमई मांझी, भागीरथ राम मांझी, रामलाल महतो, रामदेव मांझी, प्रकाश महतो, मोहरलाल मांझी, जय मंगल मांझी, एतवा मांझी, मोहर मांझी, धनेश्वर महतो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/cm-expressed-grief-over-the-martyrdom-of-two-soldiers-in-chatra/">सीएमने चतरा में दो जवानों के शहीद होने पर व्यक्त किया शोक [wpse_comments_template]