Search

 
 
 

SNMMCH में डॉक्टरों के साथ मारपीट के विरोध में हड़ताल, प्रशासन के आश्वासन पर सेवा बहाल

एसएनएमएमसीएच के डॉक्टर गुरुवार देर शाम मारपीट के विरोध में हड़ताल पर बैठ गए. सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और इंटर्न चिकित्सक के हड़ताल पर जाने से करीब 5.30 घंटे तक इमरजेंसी सेवा बाधित रही. हालांकि प्रशासन के आश्वासन पर चिकित्सकों ने देर रात हड़ताल खत्म किया. चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि यदि कोई ठोस समाधान नहीं हुआ तो वे फिर हड़ताल पर जाएंगे.
 

Dhanbad :   एसएनएमएमसीएच के डॉक्टर गुरुवार देर शाम मारपीट के विरोध में हड़ताल पर बैठ गए. सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और इंटर्न चिकित्सक के हड़ताल पर जाने से करीब 5.30 घंटे तक इमरजेंसी सेवा बाधित रही.

 

हालांकि प्रशासन के आश्वासन पर चिकित्सकों ने देर रात हड़ताल खत्म किया. चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि यदि कोई ठोस समाधान नहीं हुआ तो वे फिर हड़ताल पर जाएंगे.

Uploaded Image 

 

मरीज की मौत के बाद परिजनों ने की थी मारपीट

बता दें कि एसएनएमएमसीएच में गुरुवार देर शाम मरीज की मौत के बाद परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की थी, जिसके विरोध में इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक हड़ताल पर बैठ गए थे.  

 

इसके बाद दंडाधिकारी रवींद्र नाथ ठाकुर और नारायण राम हड़ताल पर बैठे चिकित्सकों से वार्ता के लिए मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने चिकित्सकों को भरोसा दिलाया कि रात में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने देर रात हड़ताल स्थगित कर दी.

 

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग 

आंदोलन पर बैठे डॉक्टरों का कहना था कि वे मरीजों की जान बचाने का प्रयास करते हैं. लेकिन बदले में उनके साथ मारपीट की जाती है, जो अस्वीकार्य है. उन्होंने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

 

अस्पताल परिसर में सुरक्षा मुहैया कराए प्नशासन 

वहीं एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ. डीके गिंदौरिया ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि अस्पताल में स्थायी सुरक्षा इंतजाम न होने से बार-बार ऐसी घटनाएं होती हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से समुचित सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही