Search

 
 
 

कोयला उद्योग में 5 से 7 अक्टूबर तक श्रमिक संगठनों की हड़ताल

 
  • श्रमिक संगठनों की बैठक में ऑफिसर्स एसोसिएशन की कार्रवाई की घोर निंदा
Ranchi : कोयला उद्योग में कार्यरत सभी फेडरेशनों के प्रतिनिधियों की बैठक गुरुवार को सीसीएल दरभंगा हाउस में हुई. तय किया गया कि 5 से 7 अक्टूबर 2023 तक कोयला उद्योग में तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी. सभी फेडरेशनों ने कोयला मजदूरों का आह्वान किया है कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कंपनियों, क्षेत्रों, कोलियरियों में संयुक्त रूप से हड़ताल की तैयारी करना शुरू कर दें. हड़ताल को लेकर में 21 और 22 सितंबर को इकाई स्तर पर एवं 3 अक्टूबर को एरिया स्तर पर संयुक्त प्रदर्शन करने की बात कही गई. श्रमिक संगठनों की मांग है कि कोल इंडिया और सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड एवं सभी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत सभी विभागों के कर्मचारियों (गैर-कार्यकारी अधिकारियों) के सितंबर माह का वेतन अक्तूबर माह से समय पर और एनसी ब्लू ए -11 के अनुसार ही किया जाये.

अधिकारियों के साथ किसी भी फोरम में श्रमिक संगठन भाग नहीं लेगा

बैठक में कोल इंडिया के ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा ग्यारहवें वेतन समझौते के विरुद्ध की गई कार्रवाई के कारण कोयला उद्योग में उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार किया गया. पांचों श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस कार्रवाई की घोर निंदा की और श्रमिकों और अधिकारियों के बीच वर्षों से चले आ रहे सौहार्दपूर्ण संबंधों में खटास पैदा होने की बात कही. बैठक में तय किया गया कि यदि 10 वर्षों के अंदर भारत सरकार या कोल इंडिया प्रबंधन अधिकारियों के वेतन, सुविधाओं एवं किसी भी प्रकार की वृद्धि करती है, तो सभी श्रमिक संगठन उसका विरोध करेगा. इसके बावजूद प्रबंधन अधिकारियों के लिए इसे लागू करती है, तो उसी के अनुरूप उसे कोयला श्रमिकों पर भी लागू करना पड़ेगा. इसके साथ ही फैसला लिया गया कि अब से अधिकारियों के साथ कोयला उद्योग के किसी भी फोरम में कोई भी श्रमिक संगठन प्रतिनिधि भाग नहीं लेगा. इसे भी पढ़ें – बारिश">https://lagatar.in/electricity-failure-in-many-areas-of-ranchi-due-to-rain-and-maintenance/">बारिश

और मेंटेनेंस के कारण रांची के कई क्षेत्रों में गुल रही बिजली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही