Search

 
 
 

पंचायत स्वयं सेवकों का धरना 12वें दिन भी जारी

 
Ranchi : पंचायत स्वयं सेवकों का पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को 12वें दिन भी राजभवन के समक्ष धरना जारी रहा. संगठन के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि 12 दिन से राजभवन के समक्ष धरना दे रहे हैं. लेकिन सीएम का कोई प्रतिनिधि वार्ता के लिए नहीं आया. राज्यभर में 18000 स्वयं सेवक हैं. प्रत्येक पंचायत में लगभग 1200 पंचायत सेवक हैं. उन्होंने कहा कि अब हमलोग भिक्षाटन कार्यक्रम चलायेंगे . इनकी मांग है कि पंचायत स्वयं सेवक संघ के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की जाए. स्वयं सेवकों का समायोजन किया जाए. पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक को स्थायी किया जाए. पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए. स्वयं सेवकों को निश्चित मानदेय दिया जाए. इसे भी पढ़ें – रिम्स:">https://lagatar.in/rims-mbbs-bds-2019-22-batch-students-ordered-to-vacate-hostels-within-24-hours/">रिम्स:

MBBS-बीडीएस 2019-22 बैच के छात्रों को 24 घंटे के अंदर हॉस्टल खाली करने का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही