Search

 
 
 

रामगढ़ में जनसेवकों का हड़ताल चौथे दिन भी जारी

 
Ramgarh: झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में जनसेवकों का हड़ताल जारी है. रामगढ़ में भी जनसेवक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है. जिले के पूर्व निर्धारित धरना स्थल पर जनसेवकों ने बैठककर हड़ताल की रणनीति तय की. इस दौरान सभी काम पूर्व की तरह ही बाधित रहे. मौके पर झारखंड राज्य जन सेवक संघ के महामंत्री लोकेश कुमार ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की बात कही. साथ ही ये भी कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

ये रहे मौजूद

हड़ताल के चौथे दिन धरना में अजीत कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार, अरविंद कुमार महतो, परमानंद कुमार, जितेंद्र प्रसाद, विकास कुमार, रंजित कुमार रजक, पंकज कुमार, आलोक मित्रा, उमेश कुमार, विनीता सिंह, अनिल कुमार महतो, संजीव करमाली, त्रिलोकी नाथ महतो, रवि सागर पाण्डेय, जोर्ज टुडू, सुमित कुमार सिन्हा, विकास प्रसाद, अजय कुमार सिंह, चित्रा सिंह मुंडा, रविन्द्र कुमार महतो, ज्ञानी प्रताप भारती, छत्रधारी महतो, सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/arbitrary-exploitation-of-ground-water-will-be-banned-in-jharkhand-law-soon/">झारखंड

में मनमाने तरीके से भूजल के दोहन पर लगेगी रोक, कानून जल्द
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही