Search

 
 
 

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल : पीडीएस दुकानदार

 
पीडीएस दुकानदारों ने चट्टानी एकता का परिचय देने की अपील की डीलरों की बैठक उत्सव मंडप में हुई Latehar: जन वितरण प्रणाली के दुकानदार (राशन डीलर) की बैठक शहर के कीनामाड़ के उत्सव मंडप में हुई. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित बैठक में जिले के डीलरों ने चट्टानी एकता का परिचय देने का संकल्प लिया. कहा कि जब तक डीलरों की मांगें पूरी नही हो जाती है, यह हड़ताल जारी रहेगा. बता दें कि अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर जिले के राशन डीलर एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. बैठक में डीलर अश्विनी पारीख ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय से डीलरों ने गांव-गांव में लोगों तक राशन पहुंचाने का काम किया. इसके बाद भी सरकार ने अब तक डीलरों को उनका बकाया रुपया नहीं दिया है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-trouble-over-the-ration-of-the-poor-pds-dealers-strike-will-continue/">रांची

: गरीबों के राशन पर आफत, जारी रहेगी पीडीएस डीलर्स की हड़ताल

सरकार डीलरों के साथ कर रही अन्याय : सुरेंद्र प्रजापति

वहीं सुरेंद्र प्रजापति ने कहा कि सरकार डीलरों के साथ सरकार अन्याय कर रही है. बैठक में मो निशात अहमद, देवेंद्र राम, केदार प्रसाद, बबलू ठाकुर, पप्पू चौबे, ज्वाला प्रसाद, नागेश्वर राम, निजाम खान, अशोक राम, विजय तिर्की, शिवकुमार जायसवाल, सुनील सिंह, बसंत सिंह, यमुना सिंह, उमेश प्रसाद, जोखन प्रसाद, विजय कश्यप, मोती उरांव, संतोष प्रजापति, मुरारी पांडेय, कन्हाई सिंह समेत काफी संख्या मे डीलर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-communist-party-of-india-busy-preparing-for-lok-sabha-elections/">हजारीबाग

: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही