Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर में भूकंप के तेज झटके, हिंद महासागर में सुनामी की चेतावनी

Advertisement
Advertisement
Jakarta : हिंद महासागर क्षेत्र में सुनामी आने की चेतावनी जारी की गयी है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भूकंप के झटकों से सुनामी आ सकती है. यह हिंद महासागर क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है. बता दें कि पूर्वी तिमोर देश के तट पर आज शुक्रवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. यूएसजीएस (USGS) ने जानकारी दी है कि भूकंप का केंद्र तिमोर द्वीप के पूर्वी सिरे से 51.4 किमी की गहराई में था. यह पूर्वी तिमोर और इंडोनेशिया के बीच पड़ता है. इसे भी पढ़ें  :  गीतांजलिश्री">https://lagatar.in/booker-prize-awarded-to-geetanjalishree-proved-that-hindi-also-has-world-class-writing/">गीतांजलिश्री

को मिले बुकर प्राइज ने साबित किया कि हिंदी में भी विश्वस्तरीय लेखन होता है
 

एएफपी के एक पत्रकार ने झटके महसूस  किये

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार इंडियन ओशन सुनामी वॉर्निंग एंड मिटिगेशन सिस्टम ने क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की है. भूकंप के झटके महसूस करने वाले एएफपी के एक पत्रकार के अनुसार यह बहुत जल्द खत्म हो गया. लोग सामान्य रूप से अपना काम करते रहे. इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में भी आज 6.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, लेकिन किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है. इसे भी पढ़ें  :  असम">https://lagatar.in/assam-floods-a-woman-ias-in-the-headlines-reached-the-village-by-boat-to-know-the-condition-of-the-people-landed-in-the-mud/">असम

बाढ़ : एक महिला IAS सुर्खियों में, लोगों का हाल जानने नाव से गांव में पहुंची, कीचड़ में उतरीं

इंडोनेशिया में भी भूकंप, पर सुनामी का खतरा नहीं

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार देश के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है, क्योंकि झटके संभावित रूप से विशाल लहरों को ट्रिगर नहीं कर सकते हैं. एजेंसी ने कहा कि भूकंप सुबह 9.36 बजे आया, जिसका केंद्र मालुकु बारात दया जिले से 85 किमी दक्षिण-पश्चिम में 104 किमी की गहराई में था. भूकंप के झटके पास के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत और पड़ोसी देश तिमोर लेस्ते में भी महसूस हुए. भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि झटके से निवासियों में अफरा-तफरी मच गयी. कुछ क्षेत्रों में जोरदार ढंग से महसूस किया गया, लेकिन नुकसान या हताहत होने की कोई प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं मिली. एक अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया, अब तक, कोई घर या इमारत नष्ट नहीं हुई या कोई घायल नहीं हुआ. लेकिन स्थानीय आपदा एजेंसी के कर्मी प्रभाव का आकलन कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही