Search

 
 
 

जनता के आशीर्वाद से झारखंड में बनानी है मजबूत सरकारः बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi : प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को हरमू रोड स्थित काव्स परिसर में नव निर्वाचित सांसदों के लिए स्वागत व अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ है. यह उपलब्धि ऐतिहासिक है. जनता ने मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर अपनी मुहर लगाकर आत्मनिर्भर भारत,विकसित भारत बनाने का जनादेश दिया है. जनता के आर्शीवाद से झारखंड में भी मजबूत सरकार बनानी है. इसे भी पढ़ें - राउत">https://lagatar.in/raut-called-fadnavis-the-villain-of-maharashtra-politics-also-made-a-big-claim-about-modi/">राउत

 ने फडणवीस को महाराष्ट्र की राजनीति का ‘खलनायक’ बताया, मोदी को लेकर भी किया बड़ा दावा

जनता ने 50 सीटों पर भाजपा को दिलाई जीत

मरांडी ने कहा कि जनता ने 9 सीट पर जीत दिलाकर एनडीए को झारखंड में सबसे बड़ा गठबंधन बनाया है. जनता ने 50से अधिक सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई है. यह जनादेश मोदी सरकार की उपलब्धियों के समर्थन में तो है ही, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में आकंठ में डूबी राज्य की ठगबंधन सरकार के खिलाफ है. हमसब को अभी आराम नहीं करना है. हमें तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के बाद झारखंड में भी भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की मजबूत बनानी है.

जनादेश भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण,परिवारवाद के खिलाफः अमर बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह जनादेश भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण,परिवारवाद के खिलाफ है. लोकसभा चुनाव में हमारी उपलब्धियां ऐतिहासिक हैं. लेकिन लक्ष्य बड़ा रहने के कारण कम महसूस हो रहा. भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष से डरते नहीं और मजबूत होते हैं. आगे विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता अपने परिश्रम से कमी की भरपाई कर देंगे. गलत नैरेटिव सेट कर इंडी एलायंस ने जनता को दिग्भ्रमित किया है. लोकसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष अपनी विधानसभा सीट पर इंडी एलायंस की लाज नहीं बचा सके.

अभी विश्राम का नहीं है समयः नागेंद्र त्रिपाठी

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अभी विश्राम का समय नहीं है. हमें संगठनात्मक संरचना को मजबूत और सक्रिय रखते हुए झारखंड में भी मजबूत सरकार के संकल्प को पूरा करना है. भाजपा सरकार विकास की पर्याय है. जब भाजपा सरकार बनी विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतारा गया है. तीसरी बार मोदी सरकार अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करेगी. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जबतक राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ नहीं फेकेंगे. भाजपा का जनाधार भी बढ़ा है और जन समर्थन भी. इस चुनाव में भी भाजपा को पिछले चुनाव से ज्यादा मत प्राप्त हुए. भाजपा को देश भर में 23 करोड़ 64 लाख रिकॉर्ड वोट मिले हैं. इसे भी पढ़ें -रिटायर्ड">https://lagatar.in/being-close-to-retired-professor-stole-rs-20-21-lakh-from-bank-account/">रिटायर्ड

प्रोफेसर का करीबी बनकर बैंक खाते से उड़ा लिए 20.21 लाख रूपया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही