Search

 
 
 

शहीदों के पदचिन्हों पर चलकर ही सशक्त झारखंड राज्य का निर्माण होगा : मोमिन कॉन्फ्रेंस

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के तत्वाधान पर महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह की शहादत दिवस रामगढ़ मार्ग स्थित शहीद स्थल चुटूपालू घाटी, ओरमांझी में सोमवार को मनाई गई. मौके पर अमर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली ने कहा कि झारखंड के वीर सपूत शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का देश की स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान रहा है. 8 जनवरी 1858 को आजादी के दीवाने शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह ने हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए थे, उनकी शहादत को देश का हर नागरिक सच्चे दिल से सलाम करता है. उनकी शहादत अतुल्य है. झारखंड महापुरुषों,वीरों एवं शहीदों का राज्य है. इनके पदचिन्हों पर चलकर ही सशक्त झारखंड राज्य का निर्माण किया जा सकता है. राष्ट्रीय महासचिव सगीर अंसारी ने कहा कि अमर शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकैत उमराव सिंह के योगदानों को याद रखने व अपने हक-अधिकार के लिए हमेशा सचेत रहने की जरूरत है. मौके पर अनवर अहमद, अब्दुल्लाह अंसारी, गुलाम यजदानी, शमीम अख्तर आजाद,काजिम अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी, गुलाम मुस्तफा, सवारत हुसैन हाजी कमरुद्दीन अंसारी स्माइल अंसारी, तसव्वर हुसैन,अयूब अंसारी, मुकीम अंसारी, अयूब अली, शाहबाज अहमद, जुल्फिकार अंसारी, मुबारक अली औरंगजेब आलम, तोहिद आलम, फिरोज अंसारी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें - रास्ता">https://lagatar.in/child-harmed-by-pet-dog-in-protest-against-road-encroachment-complaint-registered-in-police-station/">रास्ता

अतिक्रमण के विरोध पर बच्चे को पालतू कुत्ते से पहुंचाया क्षति, थाना में शिकायत दर्ज

याद किये गये शहीद शेक्ष भिखारी व शहीद टिकैत उमराव सिंह

हटिया स्थित शहादत स्मारक स्तंभ के बड़कागढ़ में हटिया के प्रबुद्धजनों ने अमर शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकैत उमराव सिंह की शहादत दिवस ठाकुर सुधांशुनाथ शाहदेव की अध्यक्षता में मनी. सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. केंद्र के सदस्य और अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी ठाकुर बड़कागढ़ स्टेट ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने श्रद्धांजलि अर्पण की. सचिव ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने अमर सेनानी का इतिहास की जानकारी दी. राजकिशोर गुप्ता ने मांग रखी कि रांची शहर के गोलंबरों, सड़कों, भवनों, विद्यालयों,महाविद्यालयों, सरकारी- अर्द्ध सरकारी भवनों का नाम अमर सेनानियों के नाम पर हो. हटिया चौक से बिरसा चौक सड़क का नाम अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर हो व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धुर्वा का नाम अमर सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर हो. सभी सेनानियों के वंशजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्ड मिले, अमर सेनानियों के ग्रामों को आदर्श ग्राम का रूप मिले. वरिष्ठ सदस्य नागेन्द्र तिवारी ने अमर सेनानियों के ग्रामों में स्थित ऐतिहासिक आवासों की मरम्मत की मांग की. एचईसी में डीजल इंजन प्लांट, हवाई अड्डा रांची, इनसलेरी, छोटे बड़े संस्थानों में नौकरी रोजगार दी जाए. सेनानियों को जाति में विभक्त कर राजनीति स्वार्थ हित का कार्य बंद हो, अमर सेनानियों को सम्मान मिले. स्मार्ट सिटी का नाम अमर शहीदों के नाम पर हो, कांके डैम का नामकरण अमर सेनानी टिकैत उमराव सिंह के नाम पर हो. गेतलसुत डैम का नाम अमर शहीद शेख भिखारी के नाम पर हो. नया विधानसभा के मुख्य द्वार पर अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा लगे, इन्हें सम्मान दिया जाये, रांची महाविद्यालय का नाम अमर शहीद पांडे गणपत राय के नाम से हो, मोरहाबादी मैदान का नाम अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव मैदान हो.

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर सुधीर सिंह, मंजीत सिंह, विवेकानंद कुमार, मालती देवी ,सुचिता मिंज, रजनी मुर्मू , दिवाकर गंझू, आनंद सिंह, रहुफ अली, चंदन मिश्रा, गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह, कैलाश नायक, मंजूलता डांग, ज्ञान प्रकाश दुबे आदि शामिल थे. संचालन सुमन माली व परवेज खलीफा ने किया. इसे भी पढ़ें - PIL">https://lagatar.in/eds-witness-in-pil-cash-case-said-rajeev-kumar-was-ticketed-twice-and-sent-to-kolkata/">PIL

कैश कांड में ED के गवाह ने कहा- राजीव कुमार को दो बार टिकट कटवाकर कोलकाता भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही