Search

 
 
 

कॉनकोर्ड बायोटेक के शेयर BSE-NSE पर 21 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट

 
LagatarDesk :  कॉनकोर्ड बायोटेक की आज शुक्रवार को शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है. कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस 741 से 21 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुए.  शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कंपनी के शेयर 21.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 900.05 रुपये पर पहुंच गया. बाद में यह 23.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 916 रुपये पर पहुंच गया. वहीं  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसएसई) पर कंपनी के शेयरों की 900.05 रुपये पर लिस्टिंग हुई. बाद में यह 23.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 916.90 रुपये पर पहुंच गया. (पढ़ें, संसद">https://lagatar.in/privileges-committee-of-parliament-to-discuss-suspension-of-adhir-ranjan-chowdhary-from-lok-sabha-today/">संसद

की विशेषाधिकार समिति अधीर रंजन चौधरी के लोकसभा से निलंबन पर आज चर्चा करेगी)

पिछले सप्ताह आईपीओ 24.86 गुना हुआ था सब्सक्राइब 

बता दें कि कॉनकोर्ड बायोटेक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 24.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था. आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर का प्राइस बैंड 705 से 741 रुपये प्रति शेयर था .रेयर एंटरप्राइजेज समर्थित कॉनकोर्ड का 1,550.59 करोड़ का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था. इसे भी पढ़ें : अररिया">https://lagatar.in/the-morale-of-criminals-in-araria-is-high-after-entering-the-house-the-journalist-was-gunned-down/">अररिया

में अपराधियों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर पत्रकार को गोलियों से भूना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही