Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IKIO लाइटिंग की शेयर बाजार में जोरदार लिस्टिंग, 38 प्रतिशत प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

LagatarDesk :  नोएडा बेस्‍ड एलईडी से जुड़ी सर्विसेज देने वाली कंपनी आईकियो लाइटिंग (IKIO Lighting) की आज शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है. कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 38 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुए. आईकेआईओ लाइटिंग के शेयर बीएसई पर इश्यू प्राइस से 37.19 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 391 रुपये पर सूचीबद्ध हुए. बाद में शेयर की कीमत 42.52 प्रतिशत चढ़कर 406.20 रुपये पर पहुंच गया. वहीं एनएसई पर शेयर 37.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 392.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुए. बता दें कि आईकेआईओ लाइटिंग का आईपीओ को 66.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था. (पढ़ें, पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-panchayat-elections-mamata-government-files-review-petition-in-calcutta-high-court-against-deployment-of-central-forces/">पश्चिम

बंगाल पंचायत चुनाव : ममता सरकार ने केंद्रीय बलों की तैनाती के विरोध में कलकत्ता हाईकोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की)

निवेशकों को हर शेयर पर 118 रुपये रिटर्न मिला

आईपीओ के तहत आईकियो लाइटिंग के शेयर का अपर प्राइस बैंड 285 रुपये था. लेकिन बीएसई पर शेयर 391 रुपये पर लिस्ट होने के बाद से 404 रुपये पर पहुंच गया. यानी 37 फीसदी लिस्टिंग के बाद इसमें रिटर्न करीब 42 फीसदी हो गया है. इस लिहाज से लिस्टिंग के समय प्रति शेयर निवेशकों को 118 रुपये रिटर्न मिला है. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-controversial-statement-of-rjd-mla-said-ramcharitmanas-was-written-sitting-in-the-mosque/">पटना:

RJD विधायक का विवादास्पद बयान, कहा- मस्जिद में बैठ कर लिखी गई थी रामचरितमानस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही