Search

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स में 272 अंकों की तेजी, भारती एयरटेल के शेयर लुढ़के

LagatarDesk :   मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्ची दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले हैं. सेंसेक्स 61 हजार के लेवल पर पहुंच गया है. वहीं निफ्टी भी 18 के लेवल को क्रॉस कर गया है. सोमवार को सेंसेक्स 271.86 अंकों की तेजी के साथ 60958.55 के लेवल पर खुला है. वहीं निफ्टी भी 83.20 अंक मजबूत होकर 18185.95 के स्तर पर शुरू हुआ है.

आईटीसी के शेयरों में 1.29 फीसदी की तेजी

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. केवल 4 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक 1.29 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ भारती एयरटेल के शेयरों में 0.46 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़े : हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-petrol-pumps-will-remain-closed-today-dealer-associations-strike-demanding-reduction-in-vat/">हरियाणा

: आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, वैट घटाने की मांग को लेकर डीलर एसोसिएशन की हड़ताल

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन इंड और एम एंड एम के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, नेस्ले और एचडीएफसी के शेयर शामिल हैं.

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी

बीएसई सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एनटीपीसी और एल एंड टी के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. इसके अलावा मारुति, सनफार्मा, डॉ रेड्डीज, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, टीसीएस, रिलायंस, एचसीएल टेक, एचयूएल, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़े : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-fire-breaks-out-in-moving-car-near-pwd-office-driver-escapes-and-saves-life/">कोडरमा

: पीडब्ल्यूडी ऑफिस के समीप चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने भागकर बचायी जान

आज शेयर बाजार में तीन कंपनियों के आईपीओ की होगी लिस्टिंग

स्टॉक मार्केट में आज तीन कंपनियों के आईपीओ की लिस्टिंग होगी. पीबी फिनटेक , एसजेएस एंटरप्राइजेज और सिगाची इंडस्ट्रीज आज शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. तीनों कंपनियों के आईपीओ 1 से 3 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे.  ग्रे मार्केट की मानें तो तीनों शेयरों में शानदार लिस्टिंग गेन मिलने की संभावना है. इसे भी पढ़े : Bigg">https://lagatar.in/bigg-boss-15-makers-took-a-shocking-decision-shamita-shetty-out-of-the-house/">Bigg

Boss 15 : मेकर्स ने लिया चौंकाने वाला फैसला, शमिता शेट्टी घर से हुई बाहर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//