Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूक्रेनी सेना का कड़ा प्रतिरोध, कीव की घेराबंदी में रूसी सेना पस्त

Advertisement
Advertisement
Kiev : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को एक महीने के करीब होने जा रहा है. अभी तक दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन युद्ध की समाप्ति को लेकर बात आगे नहीं बढ़ पाई है. रूस यूक्रेन की राजधानी कीव को घेरने में लगा हुआ है, लेकिन उसे कामयाबी हासिल होते हुए नजर नहीं आ रही है. ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी अपडेट में बताया कि रूसी बलों की कीव की घेराबंदी नाकाम हो रही है. लेकिन यूक्रेन की राजधानी के उत्तर में भीषण लड़ाई चल रही है. अभी तक इस जंग में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/rr1-1.jpg"

alt="" width="750" height="422" />

रूसी बलों की गति धीमी

माना जा रहा है कि रूस के सैनिकों को यूक्रेन की तरफ घातक प्रतिरोध देखने को मिल रहा है. ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, यूक्रेनी बलों के कड़े प्रतिरोध के चलते उत्तर-पूर्व से कीव की तरफ कूच कर रहे रूसी बलों की गति धीमी हो गई है, जबकि होस्तोमोल की दिशा से उत्तर-पश्चिम में बढ़ रहे रूसी सैनिकों को पीछे धकेल दिया गया है. रूसी सेना के अधिकतर जवान कीव के मध्य से 25 किलोमीटर से अधिक दूरी पर थे. उन्होंने बताया कि गति धीमी होने के बावजूद कीव पर कब्जा रूसी बलों की प्राथमिकता है और वे आने वाले दिनों में शहर की घेराबंदी के प्रयास तेज करेंगे.

रूसी गोलाबारी से नष्ट हुआ शॉपिंग सेंटर

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना द्वारा रविवार की रात से की जा रही भीषण गोलाबारी में एक शॉपिंग सेंटर नष्ट हो गया. सोमवार की सुबह भी गगनचुंबी इमारतों के बीच स्थित इस शॉपिंग सेंटर के मलबे से आग की लपटें उठती दिखाई दीं. मध्य कीव में रातभर से जारी गोलाबारी में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि रूसी हमले इतने तीव्र हैं कि इमारतों में लगी लगभग हर खिड़की के शीशे चटक गए और उनमें लगी धातु की छड़ें भी मुड़ गईं.

रासायनिक संयंत्र में अमोनिया गैस का रिसाव

पूर्वी यूक्रेन के सूमी शहर में एक रासायनिक संयंत्र में अमोनिया गैस के रिसाव से पांच किलोमीटर से अधिक के दायरे वाला क्षेत्र प्रदूषित हो गया है. सूमी के क्षेत्रीय गवर्नर दमित्रो ज्यिवित्स्की ने हालांकि यह नहीं बताया कि रिसाव का कारण क्या है. सुमीखिमप्रोम संयंत्र शहर के पूर्वी क्षेत्र में बाहरी इलाके में स्थित है, जिसकी आबादी लगभग 263,000 है और हाल के हफ्तों में यह रूसी सैनिकों की निरंतर गोलाबारी का निशाना बना है.

मारियुपोल के एक स्कूल पर रूसी बमबारी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मारियुपोल के एक स्कूल पर रूसी बमबारी की निंदा की, जहां सैकड़ों नागरिकों ने शरण ले रखी थी. जेलेंस्की ने सोमवार तड़के एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि रूसी सेना ने एक कला विद्यालय पर बमबारी की, जिसमें लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी. उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए हैं. हमें नहीं पता कि उनमें से कितने बच पाए हैं. इसे भी पढ़ें - TSPC">https://lagatar.in/tspc-subzonal-commander-kishun-ganjhus-bail-hearing-in-hc-court-seeks-criminal-record-and-case-diary/">TSPC

सबजोनल कमांडर किशून गंझु की बेल पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने मांगा क्रिमिनल रिकॉर्ड और केस डायरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही