Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घरेलू बाजार में दमदार तेजी, सेंसेक्स 1051 अंक उछला, निफ्टी 17,300 के पार

Mumbai : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार दमदार तेजी के साथ खुले. इस दौरान सेंसेक्स 1051 अंक तक उछल कर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, निफ्टी ने एक बार फिर 17,300 के लेवल को पार कर लिया है. शुक्रवार को बाजार में शुरुआती कारोबारी सेशन में इंफोसिस के शेयरों में चार प्रतिशत तक की तेजी दिखी, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी तीन प्रतिशत तक मजबूत हुए हैं. बाजार ओपन होते समय सेंसेक्स बेंचमार्क के सभी 30 शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे.

कैसी रही बाजार की शुरुआत

आज शेयर बाजार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 1,068.31 अंक यानी 1.87 फीसदी की उछाल के साथ 58303.64 पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 295 अंक यानी 1.73 फीसदी की उछाल के साथ 17309.30 पर कारोबार कर रहा था.
इसे भी पढ़ें – कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-congresss-bharat-jodo-yatra-begins-from-rampura-will-enter-andhra-pradesh/">कर्नाटक

: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रामपुरा से शुरू हुई, आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी

प्री-ओपनिंग में कैसा रहा बाजार

आज शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है और बीएसई का सेंसेक्स 605 अंक यानी 1.06 फीसदी की तेजी के साथ 57840 के लेवल पर कारोबार करता देखा गया था. वहीं एनएसई का निफ्टी 257 अंक यानी 1.51 फीसदी की उछाल के साथ 17271 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

आज सेंसेक्स के सभी 30 के 30 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं और निफ्टी के 50 में से 50 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. बैंक निफ्टी में भी शानदार उछाल देखा जा रहा है और ये 39,500 के करीब आ गया है. बैंक निफ्टी में 750 अंकों से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है.

रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले मजबूत

उधर, अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के अल्पकालिक साबित होने के बाद शुक्रवार को भारतीय रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले मजबूत होता दिखा. शुरुआती कारोबार में रुपया 82.28 के आसपास कारोबार करता दिखा, जो पिछले सत्र में 82.3450 के स्तर पर था. डॉलर इंडेक्स एशिया ट्रेडिंग में गिरकर 112.22 पर आ गया.
इसे भी पढ़ें – GST:">https://lagatar.in/gst-eating-parathas-is-expensive-18-percent-tax-will-be-charged-eat-roti-health-is-also-good-and-pocket-is-also-fit/">GST:

पराठे खाना महंगा, लगेगा 18 फीसदी टैक्स, रोटी खाइए, सेहत भी ठीक और जेब भी फिट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही