Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 340 अंक उछला, 17400 के पार पहुंची निफ्टी, IT शेयरों में तेजी

LagatarDesk : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर भारी उछाल के साथ खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. बाजार में आज चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है. आईटी, बैंकिंग, फार्मा, और मेटल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 58600 और निफ्टी 17400 के लेवल पर नजर आ रहा है. सेंसेक्स 340.42 अंक चढ़कर 58690.9 लेवल पर शुरू हुआ है. जबकि निफ्टी 96.05 अंकों की बढ़त के साथ 17484.2 के स्तर पर खुला है. (पढ़ें, छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-11-suspected-patients-of-swine-flu-found-health-ministers-appeal-wearing-masks-in-crowded-places/">छत्तीसगढ़

: स्‍वाइन फ्लू के 11 संदिग्‍ध मरीज मिले, स्वास्थ्य मंत्री की अपील, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहने मास्क)

इंफोसिस के शेयरों में 1.80 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 29 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि केवल एक शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड इंफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक 1.80 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. जबकि एनटीपीसी के शेयरों में 0.16 फीसदी की मामूली गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : गोपालगंज">https://lagatar.in/gopalganj-water-level-of-gandak-river-increased-water-entered-many-villages-operations-completely-stalled/">गोपालगंज

: गंडक नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों में घुसा पानी, परिचालन पूरी तरह से ठप

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, विप्रो और टेक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं. बीएसई पर आज 2572 शेयरों में कारोबार हो रहा है. इसमें से 1824 शेयरों में लिवाली देखी जा रही है. जबकि 647 शेयरों में बिकवाली का दौरा है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/fourth-patient-of-monkeypox-found-in-delhi-total-9-cases-in-the-country-so-far/">दिल्ली

में मिला मंकीपॉक्स का चौथा मरीज, देश में अब तक कुल 9 मामले

बीएसई सेंसेक्स के 29 शेयर हरे निशान पर कर रहे ट्रेड

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, सनफार्मा, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन इंड, बजाज फाइनेंसल और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है. इसके अलावा एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, मारुति सुजुकी, रिलायंस, टाटा स्टील, पावरग्रिड और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-students-are-upset-management-is-not-paying-attention/">बेरमो:

विद्यार्थी परेशान, प्रबंधन नहीं दे रहा छात्र संघ चुनाव पर ध्यान

आरबीआई की एमपीसी बैठक का आज दूसरा दिन

बता दें कि आज आरबीआई की तीन दिवसीय एमपीसी बैठक का दूसरा दिन है. बैठक 3 अगस्त को शुरू हुआ था. जो 5 अगस्त को खत्म होगा. इसके बाद कल आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास मॉनिटरी पॉलिसी की घोषणा करेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो आरबीआई एक बार फिर ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है. बोफा सिक्योरिटीज और ब्रोकरेज हाउस के अनुसार, रेपो रेट में 35 बेसिस पाइंट बढ़ सकता है. अगर ऐसा हुआ तो रेपो रेट 4.90 फीसदी से बढ़कर 5.25 फीसदी हो जायेगी. इसे भी पढ़ें : खूंटी:">https://lagatar.in/khunti-student-union-election-important-for-students-management-silent/">खूंटी:

छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों के लिए अहम, प्रबंधन मौन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही