Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘Delhi Crime 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, अपराध पर नकेल कसती नजर आयीं शेफाली शाह

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम सीरीज `दिल्ली क्राइम` के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. `दिल्ली क्राइम` सीजन 2 में बुजुर्गों की निर्मम हत्या को दिखाया गया है. इस ट्रेलर में क्राइम और सस्पेंस के साथ थोड़ा एक्शन भी दिखाया गया है. 2 मिनट 14 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत सस्पेंस के साथ होती है. जिसमें `कच्छा बनियान` गिरोह दिल्ली में एक के बाद एक बुजुर्गों का मर्डर करता है. वेब सीरीज में शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में मौत की गुत्थी सुलझाती नजर आती हैं. (पढ़ें, महिला">https://lagatar.in/bulldozer-broke-the-house-of-shrikant-tyagi-who-misbehaved-with-the-woman-reward-declared/">महिला

से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी का बुलडोजर से तोड़ा घर , इनाम घोषित)

26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी वेब सीरीज

बता दें कि `दिल्ली क्राइम` 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इस वेब सीरीज में एक बार फिर रसिका दुग्गल और राजेश तेलांग दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आयेंगे. `दिल्ली क्राइम` के दूसरे सीजन की कहानी मयंक तिवारी, शुभ्रा स्वरूप और इंशिया मिर्जा ने मिलकर लिखी है. इसका डायलॉग विराट बसोया और संयुक्था चावला शेख ने लिखा है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-chatra-youth-arrested-with-pistol-from-khadgarha-bus-stand/">रांची

: खादगढ़ा बस स्टैंड से चतरा का युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार

निर्भया कांड पर आधारित था पहला सीजन

`दिल्ली क्राइम` नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक रही है. सात एपिसोड की वेब सीरीज 2019 में रिलीज हुई थी. जिसमें दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड को दिखाया गया था. `दिल्ली क्राइम` में शेफाली शाह के अभिनय को काफी पसंद किया गया था. दूसरे सीजन में भी वो दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हाल ही में वो आलिया भट्ट की फिल्म `डार्लिंग्स` में नजर आयी थी. इस फिल्म में वो आलिया की मां का किरदार निभा रही है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-nitish-kumar-has-broken-ties-with-bjp-twice-in-22-years/">बिहार

: 22 साल में नीतीश कुमार दो बार बीजेपी से नाता तोड़ चुके हैं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही