Search

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 30 सेकेंड तक हिली धरती

NewDelhi :  दिल्ली-NCR में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी कई जगहों की भी धरती हिली. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि करीब 30 सेकंड तक धरती हिलती रही. पंखे भी जोर-जोर डोलने लगे. हालांकि अबतक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.  नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 थी. इसका केंद्र नेपाल में जमीन के 10 किमी अंदर बताया जा रहा है.

5 जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर में आया था भूकंप

बता दें कि इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये थे. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की भी धरती हिली थी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गयी थी. इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश इलाका रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp