Search

 
 
 

पलामू: सतबरवा में भाजपा प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत

 
Medininagar: भंडरिया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया, पाटन छतरपुर प्रत्याशी पुष्पा देवी और सांसद व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्रह्म बाबा स्थान सतबरवा में ज़ोरदार स्वागत किया. पाटन छतरपुर प्रत्याशी पुष्पा देवी का पाटन छतरपुर व सतबरवा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. प्रत्याशी पुष्पा देवी व पूर्व सांसद मनोज कुमार ने ब्रह्म बाबा की पूजा अर्चना की और जीत का आशीर्वाद मांगा. आधे घंटे बाद आलोक चौरसिया पहुंचे. जिनका मेदिनीनगर भंडरिया से आये हजारों कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ फूल वर्षा करते हुए व फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. यह स्वागत कार्यक्रम सतबरवा के विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया. विधायक प्रतिनिधि कुशवाहा ने कहा कि आलोक चौरसिया जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं. भाजपा नेतृत्व ने टिकट देकर जो भरोसा जताया है, वह भरोसा नहीं टूटेगा. इस मौके पर अजय सोनी, रविंद्र सिंह, मनोज सिंह, विपीन उपाध्याय व रवि प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - दीपिका">https://lagatar.in/deepika-wins-sixth-archery-world-cup-final-medal-with-silver-in-mexico/">दीपिका

ने मेक्सिको में सिल्वर के साथ छठा तीरंदाजी विश्व कप फाइनल पदक जीता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही