Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रमना में रघुवर दास और भानुप्रताप का जोरदार स्वागत

Garhwa : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और विधायक भानुप्रताप शाही का सोमवार को रमना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. रघुवर दास विलासपुर मे आयोजित चौपाल कार्यक्रम मे भाग लेने जा रहे थे. रमना मंडल भाजपा अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी के नेतृत्व में रमना, विशुनपुरा तथा डंडई प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने सुखड़ा नदी के समीप रघुवर दास का स्वागत किया. दास ने भागोडीह स्थित ग्रिड सब स्टेशन का अवलोकन किया. सर्वेश्वरी चौक के समीप धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, रमना प्रखंड के विकास के साथ विधि-व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कई संगठनों की ओर से रघुवर दास को ज्ञापन सौपा गया।. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, राजीव रंजन तिवारी, राजा सिंह, कृपाल सिंह, कंचन कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ चुन्नु सिंह, कुमार गौरव उर्फ बिक्की सिंह, चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, श्री प्रसाद गुप्ता, रंजीत कुमार सोनी, धनंजय कुमार सोनी, सचीन गुप्ता, त्रिपुरारी सोनी, सत्येद्र प्रसाद, सोनू सोनी, प्रकाश सोनी, मुकेश कुमार सोनी, राजेद्र प्रसाद, गुडु मेहता, हिरा सोनी, आनंद गुप्ता,अमीत सोनी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-barahi-dham-anniversary-will-be-celebrated-with-great-pomp-preparation-to-invite-bhojpuri-and-bollywood-artist/">हुसैनाबाद

: धूमधाम से मनेगा बराही धाम वार्षिकोत्सव, भोजपुरी और बॉलीवुड कलाकार को बुलाने की तैयारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही