Search

साइबर ठगी का शिकार हुआ छात्र, अकाउंट से 40 हजार किया गायब

Bermo: कभी-कभी सजग व्यक्ति भी धोखा खा जाता है, और ऐसा ही हुआ एक बीएड के छात्र के साथ. दरअसल यह घटना गोमिया प्रखंड के लोधी निवासी जमील अहमद के साथ घटी. जमील ने बैंक में अपने चेक बुक के लिए आवेदन दिया था. निर्धारित समय पर चेक बुक जमील के पास नहीं पहुंचा तो उसे शक हुआ और वह बैंक गया. बैंक से निकलने पर उसे एक कथित कुरियर वाले का कॉल आया. उससे कुरियर वाले ने अकाउंट डिटेल्स लेकर 40 हजार उड़ा लिये. इसे भी पढ़ें: विधिक">https://lagatar.in/awareness-campaign-conducted-regarding-traffic-rules-with-legal-empowerment/20120/">विधिक

सशक्तिकरण के साथ यातायात नियमों को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

दो माह पूर्व चेक बुक के लिए दिया था आवेदन

जमील अहमद बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दो माह पूर्व चेक बुक के लिए आवेदन दिया था. परंतु दिये गये समय पर चेक बुक उसके पते पर नहीं पहुंचा जिसके बाद वह बैंक गया. बैंक वालों ने उसे इंडिया पोस्ट की ट्रेकिंग आईडी दी. छात्र बैंक से बाहर निकला ही था कि संयोग से इसी दौरान उसके मोबाइल में किसी कथित कुरियर वाले का फोन आ गया. इसे भी पढ़ें: जामताड़ाः">https://lagatar.in/jamtara-cisf-team-arrives-to-crackdown-on-coal-mafia-many-soldiers-injured/20115/">जामताड़ाः

कोयला माफिया पर कार्रवाई करने पहुंची CISF टीम पर बमबाजी, कई जवान घायल कुरियर वाले ने चेक बुक संबंधी जानकारी सहित बैंक का नाम और अकाउंट नंबर पूछा. छात्र को लगा कि चेक बुक देने वाला ही पूछ रहा है. छात्र ने सबकुछ बता दिया. इसके बाद कथित कुरियर वाले ने उसके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजकर क्लिक करने को कहा. छात्र ने जैसे ही क्लिक किया कि उसका अकाउंट हैक हो गया. इसके बाद उसके एकाउंट से 19,998 रुपए की दो निकासी का मैसेज उसके मोबाइल पर आया. अकाउंट से पैसे निकलते ही छात्र समझ गया कि वह ठगी का शिकार हो गया है.

शाखा प्रबंधक के निर्देश पर शेष राशि बची

तुरंत उसने बैंक अधिकारी को इसकी सूचना दी. इतने ही देर में साइबर ठग ने उसके खाते से 40 हजार रुपए की निकासी कर ली थी. शाखा प्रबंधक के निर्देश पर अकाउंट में बचे शेष राशि को भुक्तभोगी जमील ने निकाल लिया. जमील ने बताया कि अगर वह पैसे नहीं निकालता तो ठगी की रकम और बड़ी हो सकती थी. इसे भी पढ़ें: बच्चों">https://lagatar.in/our-responsibility-is-to-protect-children-dr-m-tamil-vanan/20123/">बच्चों

की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है- डॉ. एम. तमिल वानन

साइबर अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं

टीवी से लेकर बैंक प्रबंधन की ओर से">https://lagatar.in/">

लगातार साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता रहा है. परंतु साइबर अपराधकर्मी के झांसे में कोई न कोई आ ही जाता है. छात्र जमील मौलाना आजाद उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद में बीएड का छात्र है. वह कोरोना काल में घर लौट था. बीएड की पढ़ाई पूरी करने के लिए उसने रिश्तेदारों से कर्ज लिया था, और यह घटना हो गई. युवक ने आईईएल थाना में जाकर ऑनलाइल ठगी का लिखित आवेदन दिया है. इसे साइबर थाना बोकारो को दे दिया गया है. आईईएल थाना प्रभारी यमुना चौधरी ने कहा मामले की छानबीन की जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//