Search

 
 
 

हजारीबाग में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस

छात्र की पहचान पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से गिरिडीह जिले का रहने वाला था. वह हजारीबाग में रहकर पढ़ाई कर रहा था.
 

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में आज रविवार को एक छात्र द्वारा आत्महत्या किये जाने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई.  

 

घटना कोर्रा चौक स्थित मुसन साव गली में बने कुमार बॉयज हॉस्टल में घटी, जहां एक छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. 

 

छात्र की पहचान पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से गिरिडीह जिले का रहने वाला था. वह हजारीबाग में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने छात्र के परिजनों को फोन पर जानकारी दे दी है.

 

अधिकारियों के अनुसार परिजनों के हजारीबाग पहुंचने के बाद उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला जायेगा. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जायेगा.

 

फिलहाल छात्र के आत्महत्या करने के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही