Search

 
 
 

छात्र मौत मामला : हाईकोर्ट में उपस्थित हुए DGP और BIT के VC

झारखंड हाईकोर्ट के गुरुवार के आदेश के आलोक में शुक्रवार को राज्य के DGP हाईकोर्ट के समक्ष उपास्थित हुए. उनके साथ BIT के वाइस चांसलर, डीन और रजिस्ट्रार भी कोर्ट में हाजिर हुए. जिसके बाद कोर्ट ने उक्त सभी को अगली सुनवाई में पेशी से छूट दी.
 

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट के गुरुवार के आदेश के आलोक में शुक्रवार को राज्य के DGP हाईकोर्ट के समक्ष उपास्थित हुए. उनके साथ BIT के वाइस चांसलर, डीन और रजिस्ट्रार भी कोर्ट में हाजिर हुए. जिसके बाद कोर्ट ने उक्त सभी को अगली सुनवाई में पेशी से छूट दी.

 

 

 

छात्रों की सुरक्षा को लेकर SOP बनाने का निर्देश : शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने DGP को निर्देश दिया कि शिक्षण संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा के लिए SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर)तैयार कीजिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो. इसके साथ ही अदालत ने BIT मेसरा प्रबंधन पर कड़ी नाराजगी जताई है.

 

 

कॉलेज में छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद हुई थी राजा पासवान की मौत :  दरअसल BIT मेसरा पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र राजा पासवान की संदिग्ध मौत मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है.राजा पासवान की मौत कॉलेज में छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र के शरीर पर 10 से अधिक गंभीर चोटों के निशान पाये गये थे.इसके बावजूद मामले में  पुलिस जांच की धीमी गति और गंभीरता की कमी पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है और सवाल खड़े किए हैं

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही