Search

 
 
 

मंतोष बेदिया मौत मामले में राज्यपाल से मिलेगा छात्र प्रतिनिधिमंडल

 
  • दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा की गयी
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के सेंटर लाइब्रेरी का छज्जा गिरने से कुछ दिन पूर्व इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्र मंतोष बेतिया की मौत हो गयी थी. रविवार को बेदिया विकास परिषद एवं स्वतंत्रता सेनानी शहीद जीतराम बेदिया छात्रसंघ के तत्वावधान में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा की गयी. परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष अजीत नाथ बेदिया ने कहा कि होनहार इंजीनियर छात्र मंतोष बेदिया की मृत्यु से बेदिया समाज काफी आहत है. समाज को जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती. बताया कि इस संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेगा. मांग की जायेगी मृतक के भाई का स्थायीकरण किया जाए तथा उनके परिवार को मुआवजा राशि मिले. साथ ही रांची विश्वविद्यालय परिसर एवं उनके अधीन सभी कॉलेजों के जर्जर भवन बनाये जाएं. छात्र छात्राओं को सुरक्षा मुहैया कराई जाए.

पूरा आदिवासी समाज दुखी- गीताश्री उरांव

मौके पर उपस्थित पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि छात्र की मृत्यु से पूरा आदिवासी समाज दुखी है. सरकार को उस परिवार के लिए कुछ करने की जरूरत है. मौके पर ब्रजकिशोर बेदिया, धनराज बेदिया, सुरेंद्र पासवान, ओमप्रकाश सिंह, कुलदीप कामेश्वर बेदिया, अजय बेदिया, गोपाल राम बेदिया, मनमोहन बेदिया, सहित सैकड़ों बेदिया समाज के लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mla-amba-prasad-reprimanded-keredari-co-sought-written-explanation/">हजारीबाग

: विधायक अंबा प्रसाद ने केरेडारी सीओ को लगाई फटकार, मांगा लिखित स्पष्टीकरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही