Search

 
 
 

पत्थर खदान में डूबने से संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा की मौत, नहीं मिला है शव

 
Ranchi: पत्थर खदान में डूबने से संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा की मौत हो गई. घटना तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसरिंग स्थित ब्लू पॉइंट नाम फेमस एक पत्थर खदान की है. जहां गुरुवार को संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा की डूबने से मौत हो गयी. मृतका जेवियर कॉलेज की थर्ड ईयर की छात्रा थी. मृतक छात्रा का नाम दीप्ति प्रकाश है, और वह भागलपुर के कहलगांव की रहने वाली थी. इस मामले की जानकारी मृतक छात्रा के परिवार वालों को दे दी गई है. इसे पढ़ें- पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-digvijay-singhs-car-hit-the-young-man-fell-10-feet-away/">पूर्व

सीएम दिग्विजय सिंह की कार ने युवक को मारी टक्कर, 10 फीट दूर जाकर गिरा, देखें…

दोस्तों के साथ घूमने गई थी

जानकारी के मुताबिक, छात्रा अपने दोस्तों के साथ पत्थर खदान घूमने गई थी. इसी दौरान पैर फिसलने से छात्रा गहरे पानी में चली गई. हालांकि अब तक मृतक छात्रा के शव को खदान से बाहर नहीं निकाला जा सका है. मृतक छात्रा कांटाटोली चौक के पास किराए के रूम में रहती थी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी. शाम होने की वजह से एनडीआरएफ की टीम खदान में नहीं उतर सकी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम छात्रा को खोजने के लिए खदान में जाएगी. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rail-line-doubling-up-to-power-plants-for-coal-loading-will-accelerate/">धनबाद

: कोयला लोडिंग के लिए बिजली प्लांटों तक रेललाइन दोहरीकरण में आएगी तेजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही