Search

 
 
 

केरल विवि के कुलपति के वंदे मातरम बयान पर छात्र संगठनों ने कहा, आरएसएस का एजेंडा लागू कर रहे हैं

केरल विश्वविद्यालय के कुलपति मोहनन कुन्नुम्मल ने  मणिविला में आयोजित आरएसएस युवा सम्मेलन संकल्प 2026 युवा संगमम कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि जो लोग वंदे मातरम् नहीं कहते, वे अपनी मां को नहीं जानते. उनके बयान से विवाद छिड़ गया है.
 
केरल विश्वविद्यालय के कुलपति मोहनन कुन्नुम्मल

Thiruvananthapuram : केरल विश्वविद्यालय के कुलपति मोहनन कुन्नुम्मल ने  मणिविला में आयोजित आरएसएस युवा सम्मेलन संकल्प 2026 युवा संगमम कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि जो लोग वंदे मातरम् नहीं कहते, वे अपनी मां को नहीं जानते. उनके बयान से विवाद छिड़ गया है.

 

छात्र संगठन  एसएफआई (SFI)  और केएसयू(KSU)  ने उन पर विश्वविद्यालय में आरएसएस का एजेंडा लागू करने का गंभीर आरोप लगाया है. कहा कि कुलपति कुन्नुमल के बयान और आरएसएस के मंचों पर उनकी बार-बार उपस्थिति यह साबित करती है कि वे उच्च शिक्षा प्रणाली का भगवाकरण करने में लगे हैं.

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

एक बात और कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने  राज्यपाल द्वारा की गई उनकी नियुक्ति पर सवाल खड़े किये हैं. यह विवाद ऐसे समय में उभर कर सामने आया है, जब केरल के सरकारी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के पूरे संस्करण के गायन को लेकर राज्य और केंद्र के दिशा-निर्देशों के बीच राजनीतिक घमासान चल रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही