Search

 
 
 

छात्रा आगामी चुनाव के लिए जिले का बनें ब्रांड एम्बेसडर : डीसी

 
योद्ध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन 5 को महिला कॉलेज में लगेगा शिविर, छूटे लोगों का बनेगा पहचान पत्र Medininagar : योद्ध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में शनिवार को इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने किया. कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आप सभी छात्राएं आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने जिले के ब्रांड एंबेसडर बनें ताकि हरेक लड़की मतदान के प्रति जागरूक बने. पहली बार वोट करने वाली छात्रा उत्साह के साथ वोट करे और अपने साथ दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि सभी लड़कियां टीम बनाकर आपस मे राजनीतिक परिचर्चा करें. इससे आप में राजनीतिक विषय पर ज्ञानवर्धन होंगी और इसमें दिलचस्पी भी बढ़ेगी. उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कु को सोमवार को महिला कॉलेज में कैंप लगाने का निर्देश दिया. कैंप में 18 साल या उससे अधिक के वैसे छात्राएं जिनका मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है, उनका मतदाता पहचान पत्र बनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें-खड़गे">https://lagatar.in/kharge-said-support-us-otherwise-we-will-become-slaves-of-modi-support-for-all-is-not-development-for-all-but-destruction/">खड़गे

ने कहा, साथ दें, नहीं तो मोदी के गुलाम हो जायेंगे, सबका साथ-सबका विकास नहीं, सत्यानाश कर दिया…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/03rc_m_20_03022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

डीसी ने छात्राओं से किया संवाद

कार्यशाला में उपायुक्त ने उपस्थित कई छात्राओं से संवाद किया और उनके प्रश्नों के समुचित जवाब भी दिए. इस दौरान उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के गुर भी दिए. इस अवसर पर महिला कॉलेज के छात्राओं ने अलग अलग विषयों से संबंधित स्टॉल लगाए, जिसका अवलोकन उपायुक्त ने किया व स्टॉल लगाने वाले छात्राओं की प्रशंसा भी की. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन के अलावे नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कु, स्कूल के प्राचार्य डॉ. मोहिनी गुप्ता सहित कई शिक्षक व सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-cash-prizes-will-be-given-in-voter-awareness-competition/">लातेहार

: मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में मिलेगा नकद पुरस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही