Search

 
 
 

एनएसएस के एडवेंचर कैंप में शाम‍िल होगी छात्रा सुधा कुमारी

 
Latehar : लातेहार के बनवारी साहु महाविद्यालय की छात्रा सुधा कुमारी  सात से 16 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के एडवेंचर कैंप में भाग लेगी. वह चार अक्टूबर को ही हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है. महाविद्यालय के एनएसएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के द्वारा सुधा का चयन इस एडवेंचर कैंप के लिए किया गया है. कैंप अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिच्‍यूट ऑफ माउंट रिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स, धर्मशाला हिमाचल में आयोजित किया जायेगा. सुधा की इस कामयाबी पर महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता एवं प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने बधाई दी है और कहा कि सुधा ने महाविद्यालय का नाम रौशन किया है. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/eds-investigation-revealed-pankaj-co-sent-412-truck-stone-chips-to-bihar-and-bengal/">ED

 जांच में खुलासा: पंकज एंड कंपनी ने 412 ट्रक स्टोन चिप्स भेजे बिहार और बंगाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही