Search

 
 
 

चार साल बाद JNU में होगा छात्रसंघ चुनाव, 22 मार्च को मतदान, 24 को नतीजे की घोषणा

 
NewDelhi :  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में चार साल बाद छात्र संघ चुनाव होने वाला है. जेएनयू की चुनाव समिति ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. चुनाव समिति के अनुसार, 22 मार्च को छात्रसंघ चुनाव होगा. वहीं 24 मार्च को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किये जायेंगे. आज 11 मार्च को वोटर लिस्ट प्रकाशित की जायेगी. वहीं 12 मार्च तक इसमें सुधार किया जा सकता है. 14 मार्च से उम्मीदवारों का नामांकन शुरू होगा. इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची 16 मार्च को प्रदर्शित की जायेगी. विश्वविद्यालय शासी निकाय की बैठक (यूजीबीएम) 20 मार्च को होगी. इसके बाद अध्यक्ष पद के दावेदार छात्रों को संबोधित करेंगे.

इससे पहले 2019 में हुआ था छात्र संघ चुनाव 

बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने 2019 में छात्रसंघ चुनाव आयोजित किया था. जिसमें लेफ्ट की प्रत्याशी आइशी घोष ने चुनाव जीता था. 2019 के बाद कोविड की वजह से हर बार चुनाव स्थगित हो गया था. इस बार चार साल बाद छात्रसंघ चुनाव होने वाला है. इसको लेकर सभी दलों के छात्र काफी उत्साहित हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही