Search

 
 
 

JSSC CGL पर छात्रों का आरोप, 21 की परीक्षा में सिर्फ 82 व 22 की परीक्षा में 2178 अभ्यर्थी हुए पास

 
Ranchi: सीजीएल रिजल्ट के खिलाफ छात्रों में काफी आक्रोश है. मंगलवार को रिजल्ट के खिलाफ हजारीबाग में बंद बुलाया था. हजारीबाग में इसका असर भी दिखा. छात्रों ने एनएच-33 को जाम भी कर दिया. छात्रों का कहना है कि 21सितंबर को ली गई परीक्षा में सिर्फ 82 अभ्यर्थी ही सफल रहे. जबकि 22 सितंबर को ली गई परीक्षा में 2178 पास हुए. इसमें काफी अनियमितता बरती गई है. बताते चलें कि सीजीएल की परीक्षा दो दिन ली गई थी. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-contract-workers-cannot-be-removed-order-for-outsourced-appointment-in-drinking-water-department-stayed/">हाईकोर्ट

ने कहा- संविदा कर्मियों को नहीं हटा सकते, पेयजल विभाग में आउटसोर्स नियुक्ति के आदेश पर रोक

परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हैं अभ्यर्थी

सीजीएल परीक्षा के अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा पूरी तरह से विवादास्पद रही है. इसके पेपर भी लीक हुए. परिणाम में भी गड़बड़झाला है. बताते चलें सीजीएल परीक्षा के जरीए 2025 सीटों को भरा जाना है. इसके लिए झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने 16 से 20 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन की तिथि निर्धारित की है. इसे भी पढ़ें - सदन">https://lagatar.in/jairam-mahato-raised-issue-cgl-in-house-said-i-have-made-my-identity-through-student-movement/">सदन

में जयराम महतो ने CGL का मुद्दा उठाया, कहा – छात्र आंदोलन से बनायी है पहचान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही