- एसएसएलएनटी महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
- विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन के लिए प्रेरित किया
महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रेरित किया
इस दौरान मिश्रित भवन परिसर में सभी छात्रों को शपथ ग्रहण करवाते हुए निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान के दिन अपने-अपने मत का प्रयोग करने के लिए सभी से अपील की. नगर आयुक्त ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है. भारत के नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान कर एक सशक्त सरकार का निर्माण करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए. धनबाद जिले के हर नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गया हो वे सभी 25 मई को अपना मतदान जरूर करें . मौके पर नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर, सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू, एडीपीओ विजय कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, एसएसएलएनटी की प्रधानाचार्या अंजना महतो, जिला समाज कल्याण से प्रियरंजन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/half-a-dozen-cases-have-been-registered-against-land-scammer-vicky-jaiswal-hires-a-female-bouncer-to-take-over-the-land/">जमीनका गोरखधंधा करने वाले विक्की जायसवाल पर दर्ज हैं आधा दर्जन केस, जमीन कब्जाने के लिए रखता है महिला बाउंसरों की टीम [wpse_comments_template]
Leave a Comment