Search

 
 
 

विद्यार्थियों को रोटी दान के लिए किया जा रहा प्रेरित

 
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में विद्यार्थियों को जरूरतमंदों के लिए रोटी दान के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसके तहत स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार को रोटी दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आयोजित सादे समारोह की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने की. कुलपति डॉ. मुकुल नारायण देव ने इस अवसर पर बतौर मुख्य संरक्षक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति विज्ञान विभाग का यह कार्यक्रम प्रशंसनीय है, जो विद्यार्थियों को अन्न दान के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने यह भी कहा कि एक विद्यार्थी अपने हिस्से की रोटी जरूरतमंदों को देकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है और इससे देश सशक्त होता है. कुलपति ने विभाग की ओर से दी गई रोटियों से भरे दो कंटेनर रोटी बैंक के संचालक मोहम्मद खालिद को सौंपते हुए उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि समाज को मोहम्मद खालिद की सेवा भावना से सीख लेनी चाहिए. कोरोना काल में भी राजनीति विज्ञान के विभागीय शिक्षकों ने इस अभियान को जारी रखते हुए रोटी बैंक के संचालक को हमेशा आर्थिक सहायता देकर जरूरतमंदों की अप्रत्यक्ष रूप से सेवा करने का काम किया है. कार्यक्रम में डॉ. अजय बहादुर सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, रुखसाना समेत कई शोधार्थी एवं सेमेस्टर-दो एवं चार के विद्यार्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hunger-strike-broke-the-fast-of-six-days-the-city-echoed-with-jai-shri-ram/">हजारीबाग

: अनशनकारियों ने तोड़ा छह दिनों का उपवास, जय श्रीराम से गूंजा शहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही