Search

 
 
 

JPSC कार्यालय के बाहर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पोस्टर लगाया - रेट क्या है?

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम को रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा ने जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने  आयोग के बाहर लगाये गये सुरक्षा बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है. साथ ही नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और कटऑफ मार्क्स सार्वजनिक करने की भी मांग करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.
 

Ranchi:  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम को रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों ने जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग के बाहर लगाये गये सुरक्षा बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है. प्रदर्शनकारी छात्र गेट पर पहुंच गये. छात्रों ने गेट पर एक पोस्टर लगा दिया. पोस्टर में लिखा था-JPSC का क्या RATE है.

 

इससे पहले छात्र नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और कटऑफ मार्क्स सार्वजनिक करने की भी मांग करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की भी मांग उठाई.


प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़कर जेपीएससी कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की. स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं.

 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं. उनका कहना है कि पूरे परिणाम को रद्द कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की.


इधर, हाल ही में जेपीएससी अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद पूरे मामले ने और तूल पकड़ लिया है. अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है तथा विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है.


संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. मौके पर आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन की व्यवस्था भी की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.फिलहाल जेपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी है. पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.


अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर झारखंड के प्रशासनिक पदों पर दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों का चयन होगा, तो राज्य के युवाओं के भविष्य का क्या होगा. उन्होंने कहा कि कई अभ्यर्थी कटऑफ से अधिक अंक लाने का दावा कर रहे हैं. लेकिन परिणाम और चयन प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होने के कारण वे मानसिक तनाव और अवसाद का सामना कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही