Search

 
 
 

मणिपुर घटना के विरोध में सड़क पर उतरे विद्यार्थी

 
Ranchi : मणिपुर की घटना और वहां जारी हिंसा के विरोध में मेनरोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक के पास सोमवार को आदिवासी छात्रावास हॉस्टल के सैकड़ों छात्र- छात्राएं सड़क पर उतरे. ये लोग पहले आदिवासी छात्रावास के सामने जुटे. फिर कचहरी रोड, मुंडा चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे, जहा प्रधानमंत्री मोदी और मणिपुर सीएम के खिलाफ नारे लगाये. ये लोग मणिपुर में हुई घटना में शामिल लोगों को फांसी दो का नारा लगा रहे थे. छात्राओं ने कहा कि 4 मई को हुई घटना को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है. इस घटना को लेकर गंभीरता के साथ संज्ञान नहीं लिया है. इसमें प्रकाश राम, आनंद उरांव, सुमित उरांव, रंथु उरांव, धनेश्वर उरांव, बिनोद समेत अन्य छात्र- छात्राएं शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट">https://lagatar.in/read-two-important-news-of-latehar-together-with-high-court-ban-on-tractor-auction/">हाइकोर्ट

ने ट्रैक्टर नीलामी पर लगाई रोक समेत लातेहार की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही