Search

 
 
 

अरका जैन विश्वविद्यालय में छात्रों ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : स्वामी विवेकानंद को सलामी देने के उद्देश्य से अरका जैन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी.  इसके बाद अंतर विश्वविद्यालय पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, क्विज और भाषण प्रतियोगिता हुई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत सेवा आश्रम के सचिव स्वामी मुक्तात्मानंद महाराज थे. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए स्वामी जी के बताये मार्ग और सामाजिक उत्थान के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि कैलिफोर्निया में वर्षों तक रहने के बावजूद अपने देश के प्रति प्रेम और समर्पण ने उन्हें भारत वापस खींच लिया. इसे भी पढ़ें : क्रिकेट">https://lagatar.in/cricket-second-t20-match-against-new-zealand-in-lucknow-do-or-die-match-for-india/">क्रिकेट

: लखनऊ में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच, भारत के लिए ‘करो या मरो” का मुकाबला
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएस रज़ी ने भी स्वामी विवेकानंद की महत्वपूर्ण शिक्षाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए फिट रहना और जीवन में अधिकतम हासिल करने के लिए अपने दिमाग को स्वस्थ रखना महत्वपूर्ण है. प्रतियोगिता में 100 से अधिक की भागीदारी को देखकर छात्रों की उत्सुकता का अंदाजा लगाया जा सकता है. कार्यक्रम के आयोजन में समन्वयक विभाग की प्रमुख राजकुमारी घोष, संकाय सदस्य शाहीन फातमा, डॉ रूपा सरकार और डॉ मनोज कुमार पाठक की सराहनीय भूमिका रही.

विजेता प्रतिभागी

  • नारा लेखन प्रतियोगिता : प्रथम-शुभम शर्मा, द्वितीय-सैपाली माधवी
  • पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता : प्रथम-अंकिता कुमारी गोप, द्वितीय-प्रिया दास
  • प्रश्नोत्तरी : प्रथम-प्रेरणा सिंह राजपूत, द्वितीय (टाई)-पॉल राणा व जितेंद्र कुमार सिंह.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही