Search

 
 
 

छात्रों की संविधान यात्रा से लगा लंबा जाम, प्रशासन ने किया रूट डायवर्ट, जानें

राजधानी रांची में झारखंड के सभी जिलों से अभ्यर्थी जेएससीए और जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर हजारों की संख्या छात्र जयपाल सिंह मुंडा मैदान कचहरी पहुंचे.  इस दौरान बारिश की बौछार भी हुई, लेकिन छात्रों का ग़ुस्सा चरम पर पहुंचा
 

Ranchi: राजधानी रांची में झारखंड के सभी जिलों से अभ्यर्थी जेएससीए और जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर हजारों की संख्या छात्र जयपाल सिंह मुंडा मैदान कचहरी पहुंचे. 


इस दौरान बारिश की बौछार भी हुई, लेकिन छात्रों का ग़ुस्सा चरम पर पहुंचा और पैदल मार्च करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक की ओर रुख किया. इस दौरान कचहरी से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर लंबा जाम लगा गया है. गाड़ियां रेग रही हैं. मौके पर कचहरी रोड पर वाहनों का लंबी कतारें लग गई. इसका असर मेन रोड, रेडियम रोड, लालपुर रोड में भी देखने को मिल रहा है.

कचहरी रोड की ओर से आने वाले वाहनों को रांची विश्वविद्यालय शहीद चौक की ओर डायवर्ट कर दिया गया है. वहीं मेनरोड की ओर से आने वाले वाहनों को पुरुलिया रोड और बड़ा तालाब की ओर डायवर्ट किया गया है.

 

Uploaded Image

जाम में फंसी गाड़ियां


संविधान यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने फिरायालाल चौक से रूट डायवर्ट कर दिया है, सभी गाड़ियों को रांची विश्वविद्यालय कि रास्ते से चडरी तालाब से होते हुए कचहरी की ओर भेजा जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही