Search

 
 
 

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र की मौत, विरोध में सड़क जाम

 
Koderma : मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बरियारडीह पुलिस पिकेट के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान बरियारडीह निवासी, कुणाल यादव (17वर्ष), पिता -गोविन्द यादव के रूप में की गयी है. मृतक परियोजना उच्च विद्यालय देवीपुर में दसवीं कक्षा का छात्र था. मिली जानकारी अनुसार कुणाल स्कूल जाने से पूर्व साइकिल से अपने घर से शौच के लिए जंगल की ओर जा रहा था. इसी दौरान बरियारडीह पुलिस पिकेट से थोड़ा आगे बढ़ने पर पीछे से सीमेंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने छात्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकरी मिलते ही बरियारडीह पुलिस पिकेट के प्रभारी रामाकांत पाठक दल-बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे. आनन-फ़ानन में घायल छात्र को पीसीआर वैन से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ भागने में सफल रहा. घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लव कुमार ने घटना की जानकारी लेते हुए उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/scene-of-devastation-in-himachal-seven-people-of-the-same-family-died-due-to-cloudburst-in-sola/">हिमाचल

में तबाही का मंजर, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, कई घर और गाड़ियां बही

शव के साथ सड़क पर बैठे लोग

वहीं घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों के साथ बरियारडीह चौक पर शव को सड़क पर रख कोडरमा-गिरिडीह व बरियारडीह मरकच्चो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीण सरकारी लाभ व मुआवजे की मांग कर रहे. जाम के बाद उक्त दोनों मार्ग पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी. जाम की सूचना मिलने पर मरकच्चो थाना प्रभारी लव कुमार, नवलशाही थाना प्रभारी अनिल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा प्रबुद्ध ग्रामीणों के साथ जामकर्ताओं से वार्ता कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग माने. करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीण शव लेकर सड़क से हटे, तब जाकर आवागमन सामान्य हो पाया. इसे भी पढ़ें : झारखंड:">https://lagatar.in/jharkhand-17-police-officers-and-soldiers-including-ig-prabhat-kumar-will-get-medals/">झारखंड:

आईजी प्रभात कुमार समेत 17 पुलिस अफसरों-जवानों को मिलेगा पदक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही