Bihar: किशनगंज में 19 साल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. छात्रा के सुसाइड की आशंका जताई जा रही है. दरअसल छात्रा शहर के मिलनपल्ली में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी. छात्रा का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला है. मृतका की पहचान बहादुरगंज लोहगारा निवासी निकिता के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने आत्महत्या की या वजह कुछ और है. सूचना मिलने पर एसडीपीओ गौतम कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है. साथ ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. [wpse_comments_template]
छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Last Updated: Oct 28, 2024 12:00 AM (IST)