Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रैफिक जागरूकता अभियान में छात्रों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

सोना सोभरन मेमोरियल सोसाइटी और रांची जिला प्रशासन की ओर से आज आयोजित ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
Advertisement
Advertisement

Ranchi : सोना सोभरन मेमोरियल सोसाइटी और रांची जिला प्रशासन की ओर से आज आयोजित ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत फ़र्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा न्यूक्लियस मॉल परिसर में प्रस्तुत एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक से हुई.


जिसमें सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, तेज रफ्तार से बचाव और यातायात नियमों के महत्व पर सशक्त संदेश दिया गया. नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की.

 

नुक्कड़ नाटक के बाद न्यूक्लियस मॉल से करमटोली चौक तक एक जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें छात्रों, स्वयंसेवकों, ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों और समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया.

 

रांची SDO उत्कर्ष कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम दुर्घटनाओं को कम करने में बेहद प्रभावी साबित होते हैं. उन्होंने युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. 

 

सोना सोभरन मेमोरियल सोसाइटी की ओर से प्रमोद कुमार ने कहा कि रांची को सुरक्षित और अनुशासित यातायात का मॉडल शहर बनाने के लक्ष्य को लेकर समाज के हर वर्ग को आगे आना आवश्यक है. उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग और छात्रों की ऊर्जा को इस प्रयास की सबसे बड़ी मजबूती बताया.

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में DTO रांची, DSP ट्रैफिक और SSP रांची सहित पूरे ट्रैफिक विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ. ट्रैफिक पुलिस टीम ने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और मार्गदर्शन की ज़िम्मेदारी निभाई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक और प्रभावी तरीके से संपन्न हो सका.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही