Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विद्यार्थी खुश : शहर में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : राज्य सरकार द्वारा अनलॉक 6 में स्कूल खोलने का आदेश दिया गया था. इस आदेश के साथ ही जमशेदपुर के कई निजी स्कूलों ने 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं गुरुवार से स्कूल में शुरू कर दी है. लंबे इंतजार के बाद स्कूल खुले तो विद्यार्थी कक्षाएं करने पहुंचे तो उनके चेहरों पर रौनक लौट आई थी. कुछ छात्र-छात्राओं ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही थी. अब जब स्कूल खुल गए हैं तो अच्छी तरह पढ़ाई होगी. हालांकि गुरुवार को शहर के कुछ ही स्कूल राजेंद्र विद्यालय, दयानंद पब्लिक स्कूल, केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस आदि ही खुल गए हैं. शहर के अन्य स्कूलों को अगले सोमवार से खोलने की तैयारी की जा रही है. [caption id="attachment_124713" align="aligncenter" width="300"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/SCHOOL-R-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> राजेंद्र विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश से पहले गेट पर टेम्प्रेचर की जांच करता कर्मचारी.[/caption]

स्कूलों ने किए कोरोना से बचाव के इंतजाम

स्कूलों में कोरोना से बचाव एवं गाइडलाइंस के पालन को लेकर दयानंद पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल स्वर्णा मिश्रा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य गेट पर बच्चों और स्कूल स्टाफ के टेम्प्रेचर की जांच की जा रही है. स्कूल खुलने से पहले कैंपस को अच्छी तरह से सैनेटाइज किया गया था. बच्चों को बैठाने के लिए 6 फीट दूरी पर बेंच लगाए गए हैं. वाशरूम जाने के लिए भी पास की व्यवस्था की गई है, ताकि एक समय पर अधिक बच्चे इकट्ठा न हो सकें. https://youtu.be/d96GRl5CUwc

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही