Ranchi : ब्रदर्स एकेडमी ने गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें जेईई मेंस, एडवांस और नीट क्वालिफाई करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. जेईई एडवांस्ड में ब्रदर्स एकेडमी टॉपर किसलय और निशांत, नीट में ब्रदर्स एकेडमी टॉपर समर्थ और सक्षम को सम्मानित किया गया. संस्था के निदेशक ने कहा कि हजारों छात्रों को सफलता का मंत्र दिया है. किसलय ने आईआईटी जेईई के अभ्यर्थियों को विषय के फंडामेंटल कंसेप्ट को अच्छी तरह से समझने की सलाह दी. प्रतिदिन कम से कम 6-7 घंटे के स्वाध्याय रूटीन के बारे में बताया. कहा कि परीक्षा के दिनों में कम से कम 12-14 घंटे का अभ्यास उन्होंने किया. इसके लिए दो वर्षों में उन्होंने फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया व टीवी को पूरी तरह त्याग दिया था. किसलय ने कहा कि शिक्षकों द्वारा सुझाए मार्ग पर चल कर ही सफलता मिली है. छात्रों ने कहा कि आईआईटी व नीट में दाखिले के सपने को मूर्त रूप देने में ब्रदर्स एकेडमी के शिक्षकों की अग्रणी भूमिका रही. कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें सफल छात्रों ने आईआईटी, जी व नीट के अभ्यर्थियों के प्रश्नों का उत्तर दिया. छात्रों ने बताया कि सफल छात्रों के अनुभव से उन्हें बहुत प्रेरणा मिली और सकारात्मक दिशा दिखी है. इसे भी पढ़ें – फलक">https://lagatar.in/falak-fatima-became-the-coordinator-of-paswas-student-talent-honor-ceremony/">फलक
फातिमा बनीं पासवा के छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह की संयोजक [wpse_comments_template]
ब्रदर्स एकेडमी में छात्रों को किया गया सम्मानित
Leave a Comment