Search

 
 
 

बन रही सहायक प्राध्यापक नियमावली के विरोध में छात्रों की बैठक

 
Ranchi : सरकार द्वारा बनायी जा रही सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली के विरोध में पीएचडी कर रहे छात्रों ने बैठक की. इस बैठक में झारखंड के विश्वविद्यालयों में शोध कर रहे छात्रों को कम अंक देने और विश्वविद्यालय में शिक्षकों के अभाव के बावजूद नयी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं करने जैसी समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई. छात्रों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि समस्याओं के समाधान के लिए सभी विश्वविद्यालयों में ज्ञापन दिया जाएगा. अगर विवि छात्र विरोधी नियम अपनाई तो प्रदर्शन भी किया जाएगा.

समस्या के समाधान के लिए बना संगठन

इस बैठक की अध्यक्षता ऋषिकेश सिंह ने की. आयोजित बैठक में शोधार्थियों ने समस्याओं के समाधान के लिए यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन नामक एक संगठन का गठन किया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष अंकित कुमार झा और सचिव अमिताभ कुमार को चुना गया. बैठक में उत्पल कुमार, जगदंबा सिंह, प्रभात महतो, सौरभ कुमार ,जगन्मय विश्वास ,अमित कुमार,वैलेंटाइन डुंगडुंग, लालु नाग उपस्थित रहे.

रांची विश्वविद्यालय के शोधार्थी ने कहा

रांची विश्वविद्यालय के शोधार्थी उत्पल कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में पीएचडी करने वाले अगर नेट जेआरएफ क्वालिफाई नहीं है, तो उसे 30 अंक दिया जाएगा. लेकिन जो विश्वविद्यालय A और A ग्रेड प्रप्त नहीं किया है, उस विवि में अगर नेट जेआरएफ किया छात्र पीएचडी कर रहा है, तो उसे 27 अंक दिया जाता है. इसे भी पढ़ें- डिप्टी">https://lagatar.in/deputy-mayor-sanjeev-vijayvargiya-inaugurated-mini-hydt-in-ward-21/">डिप्टी

मेयर संजीव विजयवर्गीय ने वार्ड 21 में किया मिनी एचवाइडीटी का उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही