Ranchi : चैम्प स्क्वॉयर के छात्र-छात्राओं ने जेईई मेंस परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है. चैम्प स्क्वॉयर का झारखंड में सर्वश्रेष्ठ चयन अनुपात रहा. इसके साथ प्रियांश प्राजंल 99.88 परसेंटाइल लाकर बॉय टॉपर और आयुषी ने 99.80 परसेंटाइल लाकर गर्ल्स टॉपर बनी. अभिराज चौहान 99.01 परसेंटाइल लाकर संस्थान और शहर का मान बढ़ाया है. इन छात्रों ने अपने गुरुजनों एवं चैम्प स्क्वॉयर में कार्यरत सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपनी सफलता को अपने अभिभावक एवं शिक्षकों को समर्पित किया है. उनका मानना है कि चैम्प स्क्वॉयर संस्थान उनकी पढ़ाई के लिए सर्वोत्तम रहा. उनका कहना है कि चैम्प स्क्वॉयर ने उनका सर्वांगीण विकास किया है. यहां की पढ़ाई एवं टेस्ट उनके लिए काफी लाभदायक रहा. बच्चों का उत्साह अप्रतीम था. वे अपने शिक्षकों को धन्यवाद दे रहे थे. इस संस्थान ने बारहवीं पास बच्चों का सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट दिया है. अब उनका लक्ष्य जेईई मेंस के दूसरा सेशन एवं एडवांस की तरफ है. यह संस्थान अस्तित्व में 2015 में आया और प्रथम वर्ष से ही यहां के विद्यार्थियों का जेईई मेन और एडवांस में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. यह संस्थान सामान्य क्षमता वाले छात्र-छात्राओं को भी उच्चस्तरीय ज्ञान एवं उच्च मानक समर्थन के बल पर, उनके अंदर रिजल्ट ओरिएंटेड भावना को जागृत कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने में सक्षम रहा है. पिछले कई वर्षों के छात्रों के अध्ययन से यह पता चलता है कि जिन छात्रों की उपस्थिति का प्रतिशत 85 या उससे अधिक है, उनके विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता का प्रतिशत 95 रहा है. 99 परसेंटाइल से उपर लाने वाले में प्रियांश प्रांजल, आयुषी, निश्चल कुमार, अक्षय आनंद, अभिराज चौहान एवं रोहित राज है. संस्थान के कुल 396 से अधिक छात्र/छात्राओं ने इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है. चैम्प स्क्वॉयर में छात्रों की व्यक्तिगत समस्या निराकरण के लिए नियमित रूप में सुबह 10:00 से रात के 8:30 तक भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र एवं गणित के शिक्षक उपलब्ध रहते है. जिनसे किसी भी वर्ग के छात्र अपनी सुविधानुसार अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं.
MAIN 2024 का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट [wpse_comments_template]
सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया
छात्रों के झूमते समूह ने एक स्वर में अपनी सफलता का श्रेय चैम्प स्वॉयर के अनुशासित शैक्षणिक परिवेश और शिक्षकों के छात्रों के प्रति समर्पण को दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ही हमें सफलता की राह पर ला खड़ा किया है. शिक्षकों का दिशा-निर्देश, उच्चस्तरीय पाठ्य सामग्री, क्विज और इनका विश्लेषणात्मक मूल्यांकन संस्थान का उद्देश्य के प्रति समर्पण बहुत उच्च कोटि का है. सिलेबस की समाप्ति के बाद चैम्प स्क्वॉयर के द्वारा संचालित टेस्ट सीरीज ने हमारे डर को पूरी तरह समाप्त कर दिया और आईआईटी की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मददगार रहा है. संस्थान के निदेशक ने कहा कि एक बार फिर छात्रों की सफलता ने चैम्प रक्वॉयर का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि आईआईटी एडवांस परीक्षा में भी इन छात्रों से विशिष्ट प्रदर्शन अपेक्षित है, क्योंकि बच्चों ने पूरे वर्ष जी तोड़ मेहनत कर अपनी क्षमता को निखारा है. सफलता परीक्षा के दिन नहीं, बल्कि तैयारी के दौरान गढ़ी जाती है. निदेशकों ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए आगामी परीक्षाओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : JEE">https://lagatar.in/jee-main-2024-result-released-see-topper-list/">JEEMAIN 2024 का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट [wpse_comments_template]
Leave a Comment