Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्रा मना रहे थे वैलेंटाइन डे, छेड़छाड़ का आरोप लगा की छिनतई

Hazaribagh : हजारीबाग के कई कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कम, टीन एजरों का प्रेमागाह ज्यादा बन गया है. ऐसे कोचिंग संस्थानों में फिल्म मुहब्बतें की तरह प्रेम का पाठ ज्यादा पढ़ा जा रहा है. इस वाक्ये की तब और भी पुष्टि हो गई, जब मंगलवार को कोर्रा थाना क्षेत्र में एक वारदात सामने आयी. कोर्रा-मटवारी मार्ग स्थित एक कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्रा सड़क के किनारे वैलेंटाइन डे मना रहे थे और एक-दूजे से अपनी मुहब्बत का इजहार कर रहे थे. तभी दो युवक आए और उस छात्र गौरव कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसे कनहरी मार्ग ले गए. वहां उससे 5000 रुपए की छिनतई की. बाद में धमकी देकर फोन पे के जरिए 1000 रुपए की और वसूली की. भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत कोर्रा थाने में की. दोनों आरोपी कोर्रा और मटवारी निवासी हैं. उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एक कोर्रा भुइयां टोली के सौरभ मेहता और दूसरा मटवरी स्थित जागो निवास गली के अतीत कुमार हैं. दोनों ने अपनी गलती स्वीकार की और फिर पुलिस ने उन्हें कांड संख्या-26/23 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें: कानपुर">https://lagatar.in/rahuls-target-on-yogi-on-kanpur-incident-said-bulldozer-policy-is-the-face-of-cruelty/">कानपुर

कांड पर राहुल का योगी पर निशाना, कहा- बुलडोजर नीति क्रूरता का चेहरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही