Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर बीएससी नर्सिंग के रिजल्ट में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए 16 मार्च को जमकर हंगामा किया. असर्फी अस्पताल के सामने 8 लेन सड़क को जाम कर दिया. सभी विद्यार्थी असर्फी अस्पताल में कार्यरत हैं. प्रदर्शन में कॉलेज के सेमेस्टर एक से चार तक के 500 छात्र-छात्राएं शामिल थे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद छात्र छात्राओं को समझा- जाम हटाया. इस मामले में कॉलेज प्रबंधन ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है. सड़क जाम में शामिल निर्सिंग की छात्रा माया भारद्वाज ने बताया कि वह धनबाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग की थर्ड सेमेस्टर की छात्रा है. कॉलेज प्रबंधन ने उनलोगों को परीक्षा में फेल कर दिया है. उसने कहा कि उसके साथ कॉलेज के 500 अधिक छात्र-छात्राएं इसका शिकार हुए हैं. कॉलेज प्रबंधन ने उनके रिजल्ट के साथ छेड़छाड़ किया है. रिजल्ट पिछले जनवरी में ही घोषित हुआ था. कॉलेज प्रबंधन अब उन्हें फेल बता रहा है. यह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है. उसने बताया कि 4 वर्ष के कोर्स के लिए उनलोगों ने 5 लाख 20 हज़ार रुपए फीस जमा की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-speed-up-the-work-of-maithon-water-supply-scheme-phase-two-raj-sinha/">धनबाद
: मैथन जलापूर्ति योजना फेज टू के काम में तेजी लाए सरकार- राज सिन्हा [wpse_comments_template]
धनबाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने लगाया रिजल्ट में छेड़छाड़ का आरोप, सड़क जाम

Leave a Comment