Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव 2023 का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची में किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में 50 विद्यालयों के 300 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर अपनी उत्कृष्ट कला एवं कौशल का प्रदर्शन करते हुए, डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहराया एवं विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया. शाइना गुप्ता (कक्षा XII) ने टू-डी पेंटिंग प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में प्रथम पुरस्कार एवं वेद वत्सल (कक्षा XI) ने टू-डी पेंटिंग प्रतियोगिता (बालक वर्ग)  में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. एकल नाटक प्रतियोगिता में श्रेयोशी गांगुली (कक्षा XII) ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया. 3-डी पेंटिंग प्रतियोगिता में आदित्य (कक्षा IX) को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ एवं टॉय-मेकिंग प्रतियोगिता में अर्चित (कक्षा IX) ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया. वहीं, एकल नृत्य प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में तनीषा कुमार (कक्षा XI) को द्वितीय पुरस्कार, एकल गायन प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में दीपांशु नेगी (कक्षा XI) ने द्वितीय पुरस्कार एवं आदर्श झा (कक्षा X) ने इंस्ट्रूमेंटल प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. शाइना गुप्ता, श्रेयोशी गांगुली, आदित्य एवं अर्चित का चयन राज्य स्तरीय कला उत्सव 2023 प्रतियोगिता के लिए हो गया है. राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन इसी माह किया जाएगा. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी एवं राज्य स्तरीय कला उत्सव 2023 प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए प्रेरित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-99.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : हिटमैट">https://lagatar.in/afghanistan-defeated-by-hitmats-hit-india-won-the-match-in-just-35-overs/">हिटमैट

के ‘हिट’ से अफगानिस्तान चित, भारत ने 35 ओवर में ही जीता मैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही