Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जाने साइबर अपराध से बचने के तरीके

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद साइबर क्राइम के डीएसपी जयश्री कुजूर ने विस्तार से साइबर अपराध तथा इससे बचाव के संबंध में जानकारी दी. कहा कि मोबाइल एवं लैपटॉप का सुरक्षित प्रयोग करने से ही इससे बचा जा सकता है. उन्होंने साइबर क्राइम के कई उदाहरण देकर बताया कि फोन पे, गूगल पे, पेटीएम, बैंक, ई-कॉमर्स, वेबसाइट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि के कस्टमर केयर नंबर गूगल पर कभी सर्च नहीं करें. क्रेडिट कार्ड को एक्टिव कराने, लिमिट बढ़ाने, बंद करवाने संबंधी फोन या मैसेज आने पर अपने क्रेडिट कार्ड के विवरण कभी नहीं दें. डीएसपी ने अपना मोबाइल नंबर शेयर करते हुए कहा कि जब साइबर क्राइम की भनक लगे तो शीघ्र फोन कर उन्हें सुचना दें. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-congressmen-burnt-the-effigy-of-tripura-chief-minister-in-protest-against-the-attack-on-dr-ajay-kumar/">चाकुलिया

: डॉ. अजय कुमार पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

साइबर ठगी होने पर 1930 नंबर पर करें शिकायत

इस मौके पर साइबर क्राइम के कानूनी और विभिन्न धाराओं के संबंध में बताते हुए अधिवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान नंबर से आने वाले वीडियो कॉल से बचें. अनजाने में जब भी साइबर फ्रॉड हो जाता है तो अभिलंब 1930 नंबर पर डायल करें. कार्यक्रम में साइबर पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र मंडल ने कहा कि बैंक परिसर एवं सुरक्षा गार्ड से युक्त एटीएम का प्रयोग करने का हमेशा प्रयास करें. कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बताया कि साइबर क्राइम के रोकथाम के लिए महाविद्यालय में गठित साइबर क्लब द्वारा निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने आए अतिथियों का पुष्प, पौधे एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन भी किया. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-300-kg-of-banned-meat-recovered-from-scorpio-and-bolero-two-arrested/">किरीबुरू

: स्कार्पियो व बोलेरो से 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, दो गिरफ्तार

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

मौके पर डॉक्टर नरेश कुमार, डा दिलचंद राम, प्रोफेसर महेश्वर प्रमाणिक, मोहम्मद सज्जाद, डॉ संजेश तिवारी, प्रोफेसर विकास मुंडा, डेजी सेवा, सपना आश, मल्लिका शर्मा, डा कंचन सिन्हा, समीर राय, खुदीराम हसदा, माणिक मार्डी, सोनल पटनायक, मनिंद्र मार्डी आदि के अलावे काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही