Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोस्सनर कॉलेज मास कॉम के विद्यार्थियों ने किया डीआरएम कार्यालय का भ्रमण, कई महत्वपूर्ण जानकारी से हुए रू-ब-रू

Ranchi : रांची के गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग के विद्यार्थियों ने रांची रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया. रेलवे कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित विशेष सत्र की शुरुआत रांची रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी चंदन सिंह ने किया. जनसंपर्क अधिकारी गुरमीत सिंह ने रेलवे के विकास से संबंधित वीडियो दिखलाया. जिससे विद्यार्थियों को रेलवे लाइन, रेलवे बजट, वंदे भारत ट्रेन, स्टेशन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली. वीडियो स्क्रीनिंग के बाद सीनियर डीसीएम निशांत कुमार का स्वागत मास कॉम विभाग की सहायक प्राध्यापक महिमा गोल्डेन बिलुंग ने किया. उन्होंने गोस्सनर कॉलेज तथा विभाग का संक्षिप्त परिचय भी दिया. सीनियर डीसीएम ने विद्यार्थियों को रांची रेल मंडल, विभिन्न जोन, डिवीजन, रेलवे जनसंपर्क विभाग, रेलवे बीट और पत्रकारिता, जिंदगी में सफल होने के मूलमंत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि एक अच्छे व्यक्ति में आत्मविश्वास, आत्मनियंत्रण सहित अन्य गुण होने चाहिए. विपरीत परिस्थितियों में भी खुद पर संयम रखकर धैर्यपूर्वक काम करना चाहिए. मौके पर जनसंपर्क अधिकारी कलावंती सिंह, मास कॉम विभाग के प्रो. संतोष कुमार, दिव्या, उदित, अभिजीत, रजनी, जॉय आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  दो">https://lagatar.in/investigation-report-has-to-be-given-to-dc-on-the-death-of-two-prisoners-yet-not-received-from-the-judicial-magistrate/">दो

कैदियों की मौत पर डीसी को देनी है जांच रिपोर्ट, न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से अब तक नहीं मिली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही