Search

ग्रिजली स्कूल के छात्रों ने कांटी पंचायत में बांटे 400 फलदार पौधे

Koderma : ग्रिजली एजुकेशनल सोसाइटी के बैनर तले ग्रिजली स्कूल के छात्रों ने गुरुवार को कांटी पंचायत के गांव में फलदार पौधों का वितरण किया. कोलकाता से मंगाए गए 400 विशेष फलदार पौधों का वितरण किया. मुखिया लखन प्रसाद यादव की उपस्थिति में कांटी स्कूल में यह कार्यक्रम किया गया. स्कूल के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ग्रिजली विद्यालय हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, ताकि छात्र जिम्मेदार नागरिक बन सकें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरुकता बढ़ा सकें. प्राचार्या अपर्णा सिन्हा ने कहा कि छात्रों का यह प्रयास काफी सराहनीय है. कार्यक्रम में छात्र अंकित कुमार, ऋषिकेश कुमार, आलोक कुमार, आयुष कुमार, ऋषि कुमार, गौतम कुमार, अनिरुद्ध पांडेय, रोहित प्रसाद, श्रेयश कुमार, सावन कुमार, रानी कुमारी, कोमल कुमारी, सोनम पांडेय, आंचल कुमारी अपने शिक्षक रवि दत्ता पांडेय के साथ शामिल हुए थे. इसे भी पढ़ें : सिर्फ">https://lagatar.in/it-will-not-happen-only-by-suspension-police-station-police-will-soon-catch-killers-subhash-munda-babulal/">सिर्फ

थानेदार के निलंबन से नहीं होगा, सुभाष मुंडा के हत्यारों को जल्द पकड़े पुलिस- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//